BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं
14-Mar-2020 10:36 AM
PATNA: कोरोना वायरस के कारण बीजेपी की सभी बड़ी बैठकों को 31 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया है. इसको लेकर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि यह सब कोरोना के संक्रमण को देखते हुए रद्द किया गया है.
जायसवाल ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ रहे खतरे को देखते हुए 15 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित होने वाली बीजेपी की वैसी तमाम बैठकों और आयोजनों को रद्द किया जाता है जिसमें 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना हो. 50 से कम संख्या वाली मंडलस्तरीय छोटी बैठकें जारी रहेंगी.
कई पार्टी का कार्यक्रम रद्द
कोरोना वायरस का असर बिहार के राजनीतिक दलों के कार्यक्रम पर भी पड़ा है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने आज से शुरू होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कोरोना के खतरे को देखते हुए रद्द कर दी है. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर आज से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू होनी थी लेकिन उसे अब स्थगित कर दिया गया. राजगीर में आज से शुरू होने वाला आरजेडी का प्रशिक्षण शिविर कोरोना वायरस का हवाला देते हुए रद्द कर दिया गया. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एलान किया था कि कोरोना वायरस को देखते हुए आरजेडी ने अपना प्रशिक्षण रद्द कर दिया है.