Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
26-Apr-2021 02:28 PM
DESK : कोरोना की दूसरी लहर के बीच भारत में IPL का आयोजन किया गया है. हालांकि आईपीएल के सुरक्षित बायो बबल में भी खिलाड़ियों को चिंतित कर दिया है जिसके बाद भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के अलावा कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने लीग बीच में छोड़ देने का फैसला किया है. जबकि BCCI ने कहा है कि खेल जारी रहेगा.
आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के अश्विन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को मैच जीतने के बाद ट्वीट किया, ‘मैं कल (सोमवार) से इस सत्र के आईपीएल से ब्रेक ले रहा हूं. मेरा परिवार कोरोना महामारी से लड़ रहा है और इस कठिन समय में उसे मेरी मदद की जरूरत है.’ उन्होंने कहा, ‘अगर हालात सही दिशा में जाते हैं तो मैं वापसी करूंगा. धन्यवाद दिल्ली कैपिटल्स.’ समझा जाता है कि उनके परिवार का कोई सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.
इधर ऑस्ट्रेलिया और राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई ने भारत में कोरोना मामलों के बढ़ने के कारण अपने देश में प्रवेश निषेध होने की आशंका से आईपीएल बीच में ही छोड़ दिया और दावा किया कि ऑस्ट्रेलिया के कई क्रिकेटर यह फैसला ले सकते हैं.वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के केन रिचर्डसन और एडम जाम्पा ने भी निजी कारणों से लीग छोड़ने का फैसला किया.
अब हालात ऐसे हो गए हैं कि जो खिलाड़ी अभी आईपीएल खेल भी रहे हैं उन्हें घर वापस कैसे जाएँगे, इस बात की चिंता सताने लगी है. हालांकि इस पर अनुमान लगाया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट पूरा होने पर अपने खिलाड़ियों के लिये चार्टर्ड विमान का इंतजाम कर सकता है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के 14 खिलाड़ी अभी लीग में हैं. उनके अलावा कोच रिकी पोंटिंग और साइमन कैटिच, कमेंटेटर मैथ्यू हेडन, ब्रेट ली, माइकल स्लेटर और लीजा स्टालेकर भी यहां हैं.