BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
11-Jun-2020 09:04 AM
By Ganesh Samrat
PATNA : कोरोना संकट की चुनौतियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में जमीनी स्तर पर अपने अभियान की शुरुआत कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिपोर्ट कार्ड लेकर बीजेपी के नेता आज से जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं. पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने इस अभियान की शुरुआत की है. संजय जायसवाल के साथ स्थानीय बीजेपी विधायक नितिन नवीन और अन्य नेता भी मौजूद है.
बिहार बीजेपी ने एलान किया था कि पार्टी केंद्र में नरेंद्र मोदी पार्ट 2 के शासनकाल का 1 साल पूरा होने पर रिपोर्ट कार्ड लेकर बिहार की जनता के पास जाएगी. फर्स्ट बिहार झारखंड से खास बातचीत में डॉ संजय जायसवाल ने कहा है कि केंद्र सरकार के कार्यकाल का 1 साल का लेखा-जोखा लेकर वह पत्र के माध्यम से जनता के बीच जा रहे हैं. इस जनसंपर्क अभियान में जो फीडबैक आएगा वह प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा.
डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि बीजेपी के हर विधानसभा क्षेत्र में घूमेंगे और प्रधानमंत्री की चिट्ठी लोगों के पास पहुंचाएंगे. पटना के आनंदपुरी मोहल्ले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सुबह सवेरे जनसंपर्क किया है. इस दौरान कई बीजेपी के कार्यकर्ता भी उनके साथ हैं.