ब्रेकिंग न्यूज़

मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!

Home / news / कोरोना काल में घर को रखें संक्रमण से दूर, NCIARD ने साफ -सफाई...

कोरोना काल में घर को रखें संक्रमण से दूर, NCIARD ने साफ -सफाई को लेकर दिए ये सुझाव

18-May-2020 03:27 PM

DESK : कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ते जा रहा है. सरकार द्वारा तमाम प्रयासों के बावजूद भारत में कोरोना संक्रमण की संख्या 90000 को पार कर गई है. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब देश में लॉक डाउन को 14 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है. देश में लॉक डाउन को लगातार चौथी बार बढ़ाना इस बीमारी की गंभीरता को दर्शाता है. बीते तीन महीने में हम और आप इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हो गए हैं कि कोरोना संक्रमण से बचने का सबसे अच्छा तरीका सावधानी और सतर्कता के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना. कोरोना से लड़ने के लिए अब तक कोई हथियार नहीं मिल सका है. ऐसे में सावधानी और सतर्कता ही हमें और हमारे परिवार को सुरक्षा प्रदान कर सकता है.    

कोरोना वायरस की वजह से अपने अपने घरों को संक्रमण मुक्त रखने के लिए हम सभी साफ़ सफाई पर विशेष ध्यान दे रहे हैं. तो आइये जानते हैं कि अमेरिका स्थित नेशनल सेंटर फॉर इम्युनाइजेशन एंड रेस्पाइटरी डिजीज (एनसीआईएआरडी) ने साफ़ सफाई को लेकर क्या कुछ सुझाव दिया है. 


•ब्लीच सल्यूशन से घर की साफ-सफाई करें. किसी संक्रमणरोधी चीज का इस्तेमाल करने से पहले निर्देशानुसार उसमें पानी मिलाएं,लेकिन सफाई करने वाले दो तरह के पदार्थों या केमिकल को मिलाने से बचें. जब भी सफाई करे ग्लव्स पहनना ना भूलें.


•घर में बार-बार संपर्क में आने वाली सतहों जैसे-फर्श, दरवाजे की कुंडी,टेबल,बिजली का स्विच,फोन, हैंडल, की-बोर्ड, टॉयलेट और सिंक को बार-बार साबुन-पानी से साफ करें. ऐसा करना संक्रमण को बहुत हद तक कम कर देता है.


•घर की मुलायम सतहों जैसे कालीन, पर्दे आदि की सफाई भी साबुन-पानी या अन्य प्रभावी चीज से करें. धुलाई में गर्म पानी का इस्तेमाल करने के बाद इसे अच्छी तरह सुखा लें. चाहें तो कालीन को कुछ समय के लिए इस्तेमाल से हटा दें. पर्दे की समय समय पर सफाई हो सकती है पर कालीन को हमेशा घर पर साफ़ करना संभव नही है . 

•साबुन-पानी से बार-बार 20 सेकंड तक हाथ धुलें. किसी बीमार के संपर्क में आने और ग्लव्स हटाने के बाद भी हाथ धुलें. यदि साबुन-पानी ना हो तो हाथ धुलने के लिए सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें जिसमें कम से कम 60 फीसदी एल्कोहल की मात्रा हो.

•घर के कूड़े कचरे को हमेशा ढक्कन वाले डस्टबिन में फेकें.

•किसी बीमार व्यक्ति के रूम की सफाई बड़ी सावधानी से करें. कूड़े को उठाने में सावधानी बरतें. कूड़े की थैली हटाते समय ग्लव्स जरूर पहनें और इसके बाद हाथ अच्छी तरह साफ करें.