समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
20-Jul-2020 08:11 AM
PATNA : देश में कोरोना काल के साथ-साथ सावन का पवित्र महीना चल रहा है। सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा भक्त करते हैं लेकिन कोरोना संक्रमण ने इस बार भक्तों को निराश किया है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी अपने घर में ही बैठकर भगवान भोले शंकर की पूजा कर रहे हैं।
सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर तेजस्वी यादव ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया है। कोरोना काल में महाकाल की पूजा कर तेजस्वी यादव ने महामारी से सब को सुरक्षित रखने की प्रार्थना की है। आज सोमवती अमावस्या भी है और किस दिन पूजा करने से भगवान भोलेनाथ के भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं।
सोमवती अमावस्या के मौके पर रुद्राभिषेक करने से पहले तेजस्वी यादव ने सावन के महीने में संक्रमण की हकीकत बताते हुए एक वीडियो भी ट्वीट किया है जिसमें राज्य के अंदर स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर दिखाई गई है। एक सरकारी अस्पताल में लोगों की भीड़ के बीच एक कोरोना संक्रमित ऑक्सीजन मास्क पहने नज़र आ रहा है। वीडियो शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा है कि आपदा को अवसर पर बदलने वाले संस्थागत भ्रष्टाचार से सरकार ने गर्दा गर्दा कर रखा है।