ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / news / महामारी में भी बिहारियों का मजाक उड़ा रहे लालू, सुशील मोदी बोले.. कंटोनमेंट...

महामारी में भी बिहारियों का मजाक उड़ा रहे लालू, सुशील मोदी बोले.. कंटोनमेंट और इंटरटेनमेंट का फर्क समझिए

25-Jul-2020 07:34 PM

PATNA : कोरोना महामारी के बीच बिहार में सियासी बयानबाजी अपनी रफ्तार से जारी है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने पलटवार किया है। सुशील मोदी ने आरोप लागया है कि लालू यादव कोरोना संक्रमण के इस दौर में भी बिहारियों का मजाक उड़ा रहे हैं।


डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को महामारी के समय संजीदगी दिखानी चाहिए। संक्रमण को रोकने के लिए बनाए गए कंटोनमेंट ज़ोन को लालू यादव इंटरटेनमेंट जो बता रहे हैं जो बिहारवासियों के साथ किसी भद्दे मजाक से कम नहीं है। 


सुशील मोदी ने कहा है कि लालू यादव ने टूटी हुई सड़कों से होने वाली परेशानी, बाढ़ से घिरे बिहार के गांव और बदहाल स्कूलों से बढ़ती अशिक्षा तक का मजाक बना कर रखा था। 15 सालों के उनके शासनकाल की हकीकत जनता आज भी नहीं भूली है। आरजेडी बिहार को फिर से राष्ट्रीय उपहास का पात्र बनना चाहती है लेकिन एकजुट एनडीए इस मंशा को पूरी नहीं होने देगा।