BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र
03-Jul-2020 06:31 AM
PATNA : कोरोना संक्रमण के मामलों में भले ही इजाफा हो रहा हो लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी भी तेजी के साथ चल रही है। विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा फैसला किया गया है। अब 65 साल से ज्यादा उम्र के वोटर्स को पोस्टल बैलेट की सुविधा देने का फैसला किया गया है। राज्य के 59 लाख से ज्यादा ऐसे वोटर्स को पोस्टल बैलेट की सुविधा देने का फैसला किया है जिनकी उम्र 65 साल से ज्यादा है। केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने इसके लिए नियमों में आवश्यक बदलाव किया है।
बिहार के अंदर 65 साल से ज्यादा उम्र के तकरीबन 59 लाख वोटर हैं जो कुल मतदाताओं की संख्या का लगभग 8.3 फ़ीसदी है। राज्य के अंदर 65 साल से ज्यादा उम्र के पुरुष मतदाताओं की संख्या 30 लाख 21 हजार से ज्यादा है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 28 लाख 80 हजार के करीब। इन सभी को पोस्टल बैलेट की सुविधा देने की तैयारी है। यह पोस्टल बैलेट के जरिए अपना मतदान कर पाएंगे और इन्हें वोटिंग के लिए बूथ पर आने की आवश्यकता नहीं होगी। आपको बता दें कि कोरोना काल में सरकार ने 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को खास एहतियात बरतने को कहा है। विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने पोस्टल बैलेट के नियमों को लेकर यह बदलाव किया है जो काफी महत्वपूर्ण है।
बिहार में विधानसभा चुनाव अक्टूबर और नवंबर के बीच कराए जाने हैं। नवंबर के आखिरी हफ्ते तक नई सरकार का गठन होना है। कोरोना संक्रमण बीच विधानसभा चुनाव कराया जाना आयोग के साथ-साथ सरकार के लिए भी बड़ी चुनौती है। आयोग ने अपनी तैयारियों को लगातार रफ्तार दी है और अब केंद्र सरकार के इस फैसले से सीनियर सिटीजन वोटर्स को बड़ी राहत मिलेगी।