ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / कोरोना और बाढ़ के कारण सेना भर्ती की परीक्षा रद्द, नई तारीखों...

कोरोना और बाढ़ के कारण सेना भर्ती की परीक्षा रद्द, नई तारीखों का जल्द होगा एलान

24-Jul-2021 10:37 AM

PATNA : बिहार में कोरोना का कहर अभी कम होना शुरू ही हुआ था और बाढ़ ने लोगों की समस्याएं बढ़ा दी हैं. कोरोना और बाढ़ को देखते हुए सेना भर्ती रैली में सफल प्रतिभागियों की 25 जुलाई और 29 अगस्त को होने वाली परीक्षा रद्द कर दिया है. 


सेना भर्ती कार्यालय की ओर से फरवरी 2021 में मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में सेना भर्ती रैली आयोजित की गई थी. सफल प्रतिभागियों की लिखित कि इन परीक्षाओं को फिलहाल रद्द परीक्षा 25 जुलाई एवं 29 अगस्त को होनी थी. 25 जुलाई को सोल्जर ट्रेडमैन, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर क्लर्क एवं नर्सिंग असिस्टेंट और 29 अगस्त को सोल्जर जीडी की परीक्षा होनी थी. 


दानापुर भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल तेजेन्द्र सिंह ने बताया कि इन परीक्षाओं को फिलहाल रद्द कर दिया गया है. नई तिथियों के तय होने पर सभी सम्बंधित प्रतिभागियों को आवश्यक सूचना दी जाएगी. बता दें कि पटना, बक्सर, भोजपुर, सीवान, सारण, गोपालगंज और वैशाली जिलों के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा होनी थी.