ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / कफ सिरफ पीकर शादी करने आए नशे में धुत दूल्हे को देख भड़क...

कफ सिरफ पीकर शादी करने आए नशे में धुत दूल्हे को देख भड़क गई दुल्हन, समाज के सामने उठा लिया बड़ा कदम

29-Apr-2024 10:15 PM

By First Bihar

KATIHAR: नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर लड़की वाले हैरान रह गये। लड़की की नजर जब होने वाले दूल्हे पर गयी तो उसने शादी से ही इनकार कर दिया। जिसके बाद मंडल में जमकर हो हंगामा होने लगा। लड़के वाले अपनी सफाई दे रहे थे तो वही लड़की अपनी जिद्द पर अड़ी थी। लड़के वाले का कहना था कि उनका बेटा कोई नशा नहीं करता है। वही लड़के का कहना था कि धोखे से उसके दोस्तों ने ऐसा काम किया। जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। लड़की वालों ने जब लड़के की तलाशी ली तो उसके पास से कोरेक्स कफ सिरफ मिला। 


जिसके बाद यह बात फैल गई कि लड़का नशे के लिए कोरेक्स कफ सिरफ पीता है। वही लड़की अपने फैसले पर अडिग थी लोग उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वो अपनी जिद्द पर अड़ी हुई थी कि वो इस नशेड़ी से शादी करके अपना भविष्य नहीं बर्बाद करेगी। नशे की वजह से यह शादी टूट गयी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मीटिंग हुई। जिसमें यह फैसला लिया गया कि शादी में जो खर्च हुआ है वो देना होगा। पैसा देने का समय फिक्स किया गया यह तय हुआ कि जब तक पैसा लड़की वालों को नहीं मिलता है तब तक लड़का और उसका परिवार लड़की वाले की निगरानी में रहेगा। 


मामला 28 अप्रैल की कटिहार के कुरसेला प्रखंड का है जहां इलाके में इसी की चर्चा हो रही है। बताया जाता है कि लड़का भागलपुर के सुल्तानगंज का रहने वाले अरविंद चौधरी के 29 वर्षीय पुत्र मंजीत चौधरी है जिसकी शादी कटिहार के कुर्सेला में तय हुई थी। लड़की काफी पढ़ी लिखी है वो स्नातक और बीएड पास है। जबकि लड़का मैट्रिक पास है। इसके बावजूद लड़की वाले शादी के लिए तैयार हो गये थे लेकिन नशे के कारण इस शादी को लड़की ने तोड़ दिया। 


लड़की के इस कदम को परिवार वालों ने सही ठहराया। कहा कि हमें नहीं मालूम था कि लड़का नशेड़ी है भगवान का शुक्र है कि शादी से पहले यह बात निकलकर खुद सामने आ गयी नहीं तो बेटी का भविष्य बर्बाद हो जाता। भगवान को धन्यवाद देते हुए परिजनों ने कहा कि उन्होंने मेरी बेटी की जिन्दगी तबाह और बर्बाद होने से बचा ली। जिसके बाद जितने बाराती भागलपुर से कटिहार शादी में शामिल होने गये हुए थे सभी अपने-अपने घर लौट आए हैं। लड़का और लड़की के परिवार के साथ-साथ आस पड़ोस में इसी बात की चर्चा हो रही है।