ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

कंटेनर के तहखाने में कबाड़ के बीच छिपाकर रखी गई थी शराब की बड़ी खेप, पटना जाने के दौरान पुलिस ने पकड़ा

27-Mar-2022 11:37 AM

By Ajit Kumar

JEHANABAD : बिहार में शराब को लेकर सरकार की सख्ती और पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद शराब कारोबारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सीमा क्षेत्र में लगातार चौकसी बरती जा रही है बावजूद दूसरे प्रदेशों से बिहार में अवैध तरीके से शराब की तस्करी की जा रही है। दूसरे राज्यों से बिहार में शराब की खेप भेजने वाले कई शराब माफिया की गिरफ्तारी के बावजूद अवैध शराब की तस्करी का सिलसिला नहीं थम रहा है। ताजा मामला जहानाबाद का है, जहां पुलिस ने एक कंटेनर से शराब की बड़ी खेप को बरामद किया है।


जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार अंडर पास से पुलिस ने एक कंटेनर से भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कंटेनर के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। यूपी नंबर की कंटेनर में कबाड़ और दूसरे सामानों के बीच शराब की खेप को छिपाकर रखा गया था। पुलिस की मानें तो कंटेनर में बॉक्स बनाकर शराब की तस्करी की जा रही थी। फिलहाल शराब के बोतलों की गिनती की जा रही है।


पूरे मामले पर वरीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी की एक कंटेनर में शराब की बड़ी खेप पटना भेजी जा रही है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजाबाजार अंडर पास से गुजर रहे कंटेनर को जब्त कर लिया। बंद कंटेनर की जांच में पता चला कि कंटेनर में बॉक्स बनाकर शराब को रखा गया था।


पुलिस द्वारा पूछपाछ में चालक ने बताया कि कंटेनर में कबाड़ी का सामान है लेकिन पुलिस ने जब कंटेनर की अच्छी तरह से जांच की तो पाया गया कि कंटेनर के भीतर एक छोटा सा तहखाना बनाकर शराब की तस्करी की जा रही थी। गिरफ्तार चालक हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है जिससे पुलिस कड़ी पूछताछ में जुटी है।