ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

कांस्टेबल ने हाथ की नस काटकर किया सुसाइड, खून से जमीन पर 'I am Sorry Mom' लिखकर की आत्महत्या

23-Jun-2021 10:32 AM

DESK : पुलिस कांस्टेबल द्वारा हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है. कमरे में खून से लथपथ पड़ी मिली लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. पुलिस ने उसकी लाश उसके सरकारी क्वार्टर से बरामद की है. अब इस मामले की छानबीन की जा रही है.


मामला महाराष्ट्र के पुणे के राजगढ़ पुलिस लाइन का है. मृतक कांस्टेबल का नाम रज्जाक महंमद मणेरी है. कांस्टेबल रज्जाक पुणे जिले के राजगढ़ पुलिस स्टेशन में तैनात था. वह मूल रूप से बावडा गांव, तालुका इंदापुर का रहने वाला था. रज्जाक के पिता भी महाराष्ट्र पुलिस में कार्यरत थे. जबकि उसका बड़ा भाई तौसीफ भी महाराष्ट्र पुलिस में कांस्टेबल है.


बताया जा रहा है कि रज्जाक ने पहले ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली और फांसी लगाने की कोशिश भी की. पुलिस ने बताया कि वह सोमवार से फोन रिसीव नहीं कर रहा था. इसलिए बावडा गांव से उसके एक रिश्तेदार ने राजगढ़ पुलिस स्टेशन में संपर्क किया. जब पुलिस ने उसके क्वार्टर का दरवाजा खाला तो अंदर खून से लथपथ उसकी लाश मिली. उसके हाथ से खून बह रहा था और गले में फंदा भी डला हुआ था. 


पुलिस ने देखा कि जहां लाश पड़ी थी वही फर्श पर खून से लिखा था 'आई एम सॉरी मॉम.' हालांकि अभी तक इस घटना की वजह सामने नहीं आई है. फिलहाल रज्जाक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले की छानबीन की जा रही है. घटना के बाद रज्जाक के परिवार वाले सदमे में हैं.