Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 साल के लड़के को लगी दो गोलियां Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 साल के लड़के को लगी दो गोलियां Rashmika Vijay Wedding: शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, उदयपुर में लिए सात फेरे Rashmika Vijay Wedding: शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, उदयपुर में लिए सात फेरे Toll plaza pass : टोल प्लाजा से इतनी दूर है आपका घर तो नहीं लगेगा टोल, जानें टोल वसूली को लेकर क्या है सरकार का नियम Viral Video: 70 का पाकिस्तानी मौलाना और 26 साल की दुल्हन, सोशल मीडिया पर फोटोशूट का वीडियो वायरल Viral Video: 70 का पाकिस्तानी मौलाना और 26 साल की दुल्हन, सोशल मीडिया पर फोटोशूट का वीडियो वायरल Bihar News: भूख से सूखकर कांटा हुआ पटना Zoo का सफेद बाघ! वीडियो वायरल होने के बाद उठ रहे सवाल Bihar News: दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी! शादी के दूसरे दिन कॉलेज गई दुल्हन प्रेमी संग फरार; कैश और जेवर भी ले गई साथ Patna crime news : पैसे के विवाद में बाजार के बीच दो भाइयों पर फायरिंग, एक की मौत दूसरा गंभीर
11-Aug-2020 12:59 PM
DESK : सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कॉन्सटेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एसएसबी में विभिन्न पदों के लिए कुल 1541 उम्मीदवारों का चयन होना है. नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती अस्थायी आधार पर की जानी है जिसे बाद में जारी रखा जा सकता है. इन पदों के लिए आवेदन के योग्य व इच्छुक उम्मीदवार एसएसबी के ऑफिशियल रिक्रूटमेंट पोर्टल, ssbrectt.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. अलग-अलग कैटेगरी में आवेदन करने के लिए योग्यता भी अलग है.
आवेदन की आखरी तारीख 28 अगस्त है. कॉन्सटेबल ट्रेड्समैन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए और सम्बन्धित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र प्राप्त होना चाहिए. ड्राइवर के पदों पर नियुक्त होने के लिए 10वीं के साथ-साथ वैध हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है. साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 18 से ज्यादा होनी चाहिए पर अलग-अलग पदों के अनुसार अधिकतम उम्र 23 /25 या 27 वर्ष निर्धारित की गयी है. आवेदन शुल्क के रूप में अनारक्षित, ओबीसी और इडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपए देना होगा वहीं एससी/एसटी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.
👉 अधिक जानकारी के लिए यहां देखें
👉 आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें