“वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा
19-May-2024 01:28 PM
By First Bihar
DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक जनसभा में कांग्रेस, झामुमो और राजद पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो वालों ने भ्रष्टाचार से नोटों के अंबार खड़े किए हैं। कांग्रेस के शहजादे नक्सलियों और माओवादियों की भाषा बोल रहे हैं। ये पार्टियां नक्सलियों एवं माओवादियों की तरह उद्योगपतियों से उगाही करती रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकसभा का चुनाव देश के भविष्य को सशक्त बनाने, वर्तमान पीढ़ी और आने वाली पीढ़ियों का भी उज्ज्वल भविष्य तय करने का चुनाव है। उन्होंने पूछा कि देश का भविष्य कैसे तय होगा? चुनाव में देश की अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए। चुनाव में उद्योगों, लघु उद्योगों की बात होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए। राष्ट्रीय सुरक्षा, कृषि एवं वनोजपज की बात चुनाव में होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए। युवाओं के लिए अवसर, राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बात होनी चाहिए कि नहीं।
पीएम ने कहा कि विरोधी दलों को इन सबसे कुछ मतलब नहीं है। इन्हें विकास का क, ख, ग, घ भी नहीं मालूम। इनका तरीका है झूठ बोलो। जोर से बोलो, बार-बार झूठ बोलो। इधर भी बोलो, उधर भी बोलो, खड़े-खड़े बोलो, नाच-नाचकर बोलो। झूठ ही बोलो। पीएम मोदी ने इनके मुद्दे भी गिनाए और कहा कि वे लोग गरीबों की संपत्ति का एक्स-रे करेंगे। एसटी-एससी का आरक्षण छीनेंगे। मोदी को रोज-रोज गालियां देंगे। इससे आगे ये सोच ही नहीं सकते क्या?
उधर, राजद पर तंज कसते हुए पीएम ने कहा कि नौकरी के बदले गरीब से जमीन लिखवा ली। झामुमो ने वही आदतें, वही चरित्र कांग्रेस और आरजेडी से सीखी है। उन्होंने झारखंड में जमीन घोटाला किया। इनलोगों ने किसकी जमीनें हड़पीं है? वह गरीब और आदिवासी की जमीन हड़पी है। सेना की जमीन तक हड़पने की कोशिश की। यह बताता है कि चोरी करने की इनकी कितनी भयंकर आदत होगी। मैं पूछता हूं कि इनके घरों से जो नोटों के पहाड़ बरामद हुए हैं, वह पैसे किसके हैं?