ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / news / कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को बड़ी राहत, लोकसभा समिति ने रद्द किया...

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को बड़ी राहत, लोकसभा समिति ने रद्द किया निलंबन

30-Aug-2023 04:22 PM

By First Bihar

DESK: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद अधीर रंजन चौधरी को बड़ी राहत मिली है। लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने अधीर रंजन चौधरी का निलंबन रद्द कर दिया है। अधीर रंजन चौधरी बुधवार को समिति के सामने उपस्थित हुए और लोकसभा में की गई अपनी टिप्पणियों के लिए खेद जताया। जिसके बाद समिति ने उनके निलंबन को रद्द करने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया।


दरअसल, लोकसभा के मानसून सत्र के दौरान केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा संसद में बुरा आचरण करने का हवाला देकर उनके निलंबन का प्रस्ताव पेश किया था। चौधरी पर आरोप लगाया गया था कि मानसून सत्र के दौरान जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री संसद को संबोधित कर रहे थे तब उन्होंने बुरा आचरण किया था। मानसून सत्र के आखिरी दिन 11 अगस्त को केंद्र सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के नामंजूर होते ही सरकार ने अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ निलंबन का प्रस्ताव पेश किया था, जो निचले सदन में ध्वनि मत से पारित हो गया था।


बुधवार यानी 30 अगस्त को अधीर रंजन चौधरी लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए।समिति के समक्ष चौधरी ने लोकसभा में की गई अपनी टिप्पणियों के लिए खेद जताया और कहा कि उनका इरादा किसी की भावना को ठेस पहुंचाने का नहीं था। जिसके बाद समिति ने सर्वसम्मति से अधीर रंजन चौधरी का निलंबन रद्द करने का प्रस्ताव पारित किया। यह प्रस्ताव जल्द  ही लोकसभा अध्यक्ष के पास भेज दिया जाएगा। जिसके बाद अधीर रंजन चौधरी का निलंबन समाप्त कर दिया जाएगा।