ब्रेकिंग न्यूज़

PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश

कांग्रेस नेता ने महिला के प्राइवेट पार्ट को दांत से कांटा, जज ने भेजा जेल

कांग्रेस नेता ने महिला के प्राइवेट पार्ट को दांत से कांटा, जज ने भेजा जेल

17-Aug-2023 09:03 PM

By First Bihar

BAGAHA: बगहा में एक महिला ने कांग्रेस नेता पर मारपीट किये जाने और प्राइवेट पार्ट को दांत से काटने का आरोप लगाया है। आरोपी कांग्रेस नेता की पहचान वाल्मीकिनगर आईटी सेल के प्रभारी संदीप सहनी के रूप में हुई है। जिसे गुरुवार को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट किरण चौरसिया ने जेल भेजने का आदेश दे दिया है। जिस वक्त संदीप कोर्ट में बेल फाइल करने पहुंचा था उस वक्त पीड़िता भी वही मौजूद थी। किरण चौरसिया को पीड़िता ने वो निशान दिखाये जिसे संदीप ने दांत से काटे थे। निशान को देखते ही वे गुस्सा हो गईं। उन्होंने संदीप के बेल के रिजेक्ट करते हुए तुरंत जेल भिजवाया।


बताया जाता है कि मामला पटखौली ओपी थाना क्षेत्र का है। आरोप लगाने वाली महिला के बेटे के साथ संदीप सहनी का विवाद हो गया था। 6 अगस्त को उसने महिला के बेटे की पिटाई कर दी थी। जब महिला बेटे को बचाने गयी तब संदीप ने उसकी भी पिटाई कर दी। दोनों मां-बेटों को कांग्रेस नेता संदीप ने जमकर पीटा। यही नहीं महिला के प्राइवेट पार्ट पर कई जगह पर उसने दांत काट लिये। 


दांत कांटने का निशान और जख्म अभी भी साफ नजर आ रहा है। महिला ने 6 लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला थाने में दर्ज कराया। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस आरोपी संदीप सहनी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। तभी कांग्रेस नेता संदीप सहनी ने कोर्ट में सरेंडर करने पहुंच गया। वही कोर्ट से बेल लेने में लगा हुआ था तभी महिला कोर्ट में जज के सामने पहुंच गयी और अपनी आपबीती सुनाते हुए अपने जख्मों को दिखाने लगी। जिसे देखकर जज गुस्सा हुए और तुरंत आरोपी को जेल भेजने का आदेश दे दिया। जिसके बाद आरोपी को जेल भेजा गया है। वही पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।