BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
16-Nov-2020 01:17 PM
DESK : दीपावली पर इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विरत कोहली अपने फैन्स को शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो मेसेज शेयर किया था जिसमें उन्होंने पटाखे न जलाने की अपील की थी. इस मेसेज के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को उनका यह संदेश पसंद नहीं आया और ट्विटर पर #अनुष्का_अपना_कुत्ता_संभाल ट्रेंड करने लगा था. अब इस मामले पर कांग्रेस नेता उदित राज ने भी ट्वीट किया जिसके कारण वो विवादों के घेरे में आ गए हैं.
Happy Diwali 🙏🏻 pic.twitter.com/USLnZnMwzT
— Virat Kohli (@imVkohli) November 14, 2020
उदित राज ने अपने ट्वीट में कप्तान कोहली के अपशब्दों का इस्तेमाल किया जिसके बाद अनुष्का और विरत के फैन्स उनपर भड़क गए और उन्हें ट्रोल करने का सिलसिला शुरू हो गया. बाद में उदित राज ने अपने उस ट्वीट की सफाई में एक और ट्वीट किया. सफाई वाली उस ट्वीट में उदित राज विरत की प्रशंसा करते नजर और उन्होंने कहा कि उनकी ट्रोलिंग में सरकार की मौत सहमती है.
अपने पहले ट्वीट में उदित राज में लिखा था- 'अनुष्का को अपने कुत्ते विराट कोहली को सम्भालने की ज़रूरत नहीं है. कुत्ता से ज़्यादा वफ़ादार कोई नहीं. कोहली ने तुम लुच्चे,लफ़ंगों और मूर्खों को सीख दी थी कि प्रदूषण से मानवता ख़तरे में हैं. तुम लोगों का डीएनए चेक कराना पड़ेगा कि तुम यहां के मूल निवासी हो कि नहीं?'
इस ट्वीट के बाद उदित राज इतने ट्रोल हुए कि उन्हें इसके सफाई में एक और ट्वीट करने पड़ा जिसमें उन्होंने लिखा- विराट कोहली के सुझाव का स्वागत लेकिन कुछ दुष्टों ने ट्वीटर पर भद्दी गालियां देना शुरू कर दी. हैरान हूं कि सरकार ये सब देख रही जैसे कि मौन सहमति हो. इनके ख़िलाफ़ कार्यवाही अभी तक नहीं हुई. ये इंसान नहीं हो सकते. कुत्ते को भी बुरा कह रहे हैं. कुत्ता से ज़्यादा वफ़ादार कोई नहीं.
विराट कोहली के सुझाव का स्वागत लेकिन कुछ दुष्टों ने ट्वीटर पर भद्दी गालियाँ देना शुरू कर दी।हैरान हूँ कि सरकार ये सब देख रही जैसे कि मौन सहमति हो। इनके ख़िलाफ़ कार्यवाही अभी तक नही हुई।ये इंसान नही हो सकते।कुत्ते को भी बुरा कह रहे हैं ।कुत्ता से ज़्यादा वफ़ादार कोई नही।
— Dr. Udit Raj (@Dr_Uditraj) November 15, 2020