ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / कांग्रेस नेता ललन का बड़ा आरोप, नीतीश राज में बने हाईवे में हुई...

कांग्रेस नेता ललन का बड़ा आरोप, नीतीश राज में बने हाईवे में हुई जमकर लूट, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति बेईमानी

03-Sep-2021 07:21 PM

PATNA : बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सुल्तानगंज विधानसभा से महागठबंधन प्रत्याशी रहे ललन कुमार ने बिहार की नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है. ललन कुमार ने आरोप लगाया है कि अमरपुर-अकबरपुर स्टेट हाईवे में जमकर लूट हुई है. इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए ताकि सारी सच्चाई सामने आ जाये. 


बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने अमरपुर-अकबरपुर स्टेट हाईवे के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. कांग्रेस नेता ललन कुमार ने कहा कि बीते 25 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में 4 बड़े स्टेट हाईवे का उद्घाटन किया. इसमें अमरपुर-अकबरपुर स्टेट हाईवे 85 भी शामिल है. 29.3 मीटर लंबे और 10 मीटर चौड़े इस हाईवे को तकरीबन 220 करोड़ की लागत से बनाया गया. इसमें शिकायत मिली कि सड़क कई जगह से फटी है, जिसमें पानी भरा हुआ है. सड़क किसी भी तरीके से जनता के लिए खोले जाने लायक नहीं थी मगर भ्रष्टाचार में डूबी इस सरकार ने इसे खोल दिया.


news image


ललन कुमार ने कहा कि हाईवे का निर्माण करने वाली कंपनी बीएसआरडीसी को ब्लैक लिस्ट किया जाए और इसमें हुए भ्रष्टाचार की जांच आर्थिक अपराध इकाई करे. निर्माण कंपनी में कई बड़े अफसरों की हिस्सेदारी है. इसीलिए खुलेआम जनता के पैसे की लूट हुई है. ललन कुमार ने कहा कि जल्द ही हम पटना हाईकोर्ट में इस मामले को लेकर एक जनहित याचिका दाखिल करेंगे और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करेंगे.


news image


कांग्रेस नेता ललन कुमार ने कहा कि यह उच्च पथ भागलपुर, मुंगेर और बांका जिले की यातायात व्यवस्था के लिए बेहद जरूरी है. जांच से यह पता चलेगा कि इतने कम समय में इस मार्ग पर जगह-जगह दरारें कैसे आ गई. उन्होंने कहा कि सरकारी कोष के दुरुपयोग के लिए कौन लोग दोषी हैं, इसकी जिम्मेवारी तय होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सुशासन की इस सरकार में मामला उजागर होने के बाद जांच के नाम पर अभी तक सिर्फ खानापूर्त की जा रही है.


बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा 25 अगस्त को 220 करोड़ रुपए की लागत वाले स्टेट हाइवे 85 के उद्घाटन के दिन ही उसमें भारी दरारें आ गई हैं. आपको बता दें कि कि बीएसआरडीसी ने इस काम के लिए राजबीर कंस्ट्रक्शन और प्राइवेट लिमिटेड को लगाया था. यह हाइवे कितना महत्वपूर्ण है.  इसी से समझा जा सकता है कि अमरपुर अकबरनगर हाइवे भागलपुर, मुंगेर और बांका जिले की यातायात व्यवस्था के लिए जरूरी है. अकबर नगर के पास में ही सुलतानगंज से अगुवानी घाट पर नया गंगापुल बन रहा है. उसके बन जाने के बाद इस पथ से उत्तर बिहार जाना आसान हो जाएगा. हाइवे में दरार आने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राजमार्ग के निर्माण के लिए घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है. दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी अब उठनी शुरू हो गयी है.