ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

TMC नेता की गोली मारकर हत्या, कांग्रेस के इस बड़े लीडर के थे करीबी

07-Jan-2024 04:18 PM

By First Bihar

DESK: बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से आ रही है, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। घटना मुर्शिदाबाद इलाके में रविवार की दोपहर की है।


जानकारी के मुताबिक, बहरामपुर के चलटिया में TMC नेता सत्येन चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी है। बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने सत्येन चौधरी को काफी करीब से गोली मारी है।


गोली लगने के बाद जिला महासचिव सत्येन चौधरी को इलाज के लिए मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सत्येन चौधरी कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के काफी करीबी थे और कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में आए थे लेकिन इन दिनों उनकी पार्टी से दूरियां बढ़ गई थी। 


news image