अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
30-Dec-2022 08:36 PM
DESK: देश में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां अभी से ही तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां बीजेपी चुनावी रणनीति बनाने में जुट गई है तो वहीं दूसरी ओर भारत जोड़ो यात्रा के जरिए राहुल गांधी राज्यों को दौरा कर लोगों का मन टटोल रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के बड़े नेता कमलनाथ ने बड़ा दावा कर दिया है। कमलनाथ ने दावा किया है कि 2024 में राहुल गांधी विपक्ष की तरफ से पीएम पद के चेहरा होंगे। कमलनाथ के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
दरअसल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सांसद राहुल गांधी जमकर तारीफ की और कहा कि राहुल सत्ता के लिए नहीं, बल्कि देश के आम लोगों के लिए राजनीति कर रहे हैं। कमलनाथ ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ना सिर्फ विपक्ष का चेहरा होंगे, बल्कि पीएम पद के उम्मीदवार भी होंगे।
कमलनाथ ने कहा कि दुनिया के इतिहास में किसी ने भी इतनी लंबी पदयात्रा नहीं की होगी, जितनी लंबी यात्रा राहुल गांधी ने की है। देश के लिए गांधी परिवार ने जितनी कुर्बानियां दी उतनी किसी ने भी नहीं दी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सत्ता के लिए नहीं बल्कि देश की जनता के लिए राजनीति करते हैं और वहीं जनता किसी को भी सत्ता पर बैठाने का काम करती है।