Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
30-Oct-2022 03:20 PM
JHARKHAND: ब्राह्मणों के बारे में दिये गये विवादित बयान को लेकर झारखंड कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो बुरी तरह से फंस गये। इस बयान के बाद झारखंड में सियासी सरगर्मियां तेज हो गयी। विवादित बयान का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो को ब्रह्मण समाज से मांफी तक मांगनी पड़ गयी।
झारखंड के कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो ने सार्वजनिक रूप से खेद प्रकट करते हुए कहा कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया। इसे गलत ढंग से प्रचारित किया जा रहा है। हमारे मन में ब्राह्मणों के प्रति कोई गलत भावना नहीं है। यदि जाने-अनजाने में ब्राह्मण समाज को ठेस पहुंचा है तो हम सार्वजनिक रूप से खेद प्रकट करते हैं। मैं ही नहीं मेरे पूर्वज भी ब्राह्मणों का सम्मान किया करते थे। जबकि बीजेपी को बैठे बिठाये बोलने का एक मौका मिल गया है। बीजेपी के नेता राजनीतिक फायदा के लिए ऐसा बयान देने की बात कर रहे हैं।
दरअसल बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के माटीगढ़ा में गोवर्धन पूजा के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जलेश्वर महतो शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने मंच से वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया था। इसी दौरान उनके जुबान से निकल गया कि जितने भी बड़े-बड़े कसाईखाना है वह ब्राह्मण संचालित कर रहे हैं। यही बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद जलेश्वर महतो की किरकिरी हुई जिसके बाद उन्हें माफी तक मांगना पड़ गया।
गोवर्धन पूजा के मौके पर मंच पर कुछ ब्राह्मण समाज के लोग भी मौजूद थे। इस दौरान जलेश्वर महतो ने एक ब्राह्मण की ओर इशारा किया और कहा कि माफ कीजिएगा बाबा। इसमें आप नहीं हैं। उच्च कोटि के लोग यह सब कर रहे हैं। जलेश्वर के इस विवादित बयान की निंदा ब्राह्मण कल्याण मंच ने की।