ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / काबा किस मुंह से जाओगे 'ग़ालिब', शर्म तुमको मगर नहीं आती, कांग्रेस ने...

काबा किस मुंह से जाओगे 'ग़ालिब', शर्म तुमको मगर नहीं आती, कांग्रेस ने नीतीश पर बोला हमला..कुर्सी के लिए सिद्धांतो को भी धोखा दिया

12-Feb-2024 02:43 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही चल रही है। स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया है। विपक्ष की मांग पर वोटिंग कराई गई। प्रस्ताव के पक्ष में 125 और विपक्ष में 112 वोट पड़े। कांग्रेस विधायक शकील अहमद ने नीतीश कुमार को घेरा कहा कि कुर्सी के लिए आपने अपने सिद्धांतों को भी धोखा दिया है। 


शकील अहमद ने आगे कहा कि हमें क्या पता था कि कुछ ऐसे विधायक उनके लालच और जाल में फंस जाएंगे। यह सरकार बिल्कुल शर्मसार है और अब वोटिंग में जाने का समय आ गया है। हम लोग जनता के बीच जाएंगे और अपनी बातें रखेंगे। नीतीश पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा कि काबा किस मुंह से जाओगे 'ग़ालिब', शर्म तुम को मगर नहीं आती।


वही आजेडी स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया है। प्रस्ताव के पक्ष में 125 और विपक्ष में 112 वोट पड़े। वोटिंग से पहले स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने कहा राजनीति तो आंकड़ों का खेल है। मैंने निष्ठा से अपना कर्तव्य निभाया। उन्होंने कुर्सी छोड़ दी है। उसके बाद अब बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपनी बातों को रखा है। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि - माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे लिए हमेशा से आदरणीय थे। हम तो आपका साथ देने के लिए आए थे। नीतीश कुमार कहा था कि सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट हुए थे। क्या आपको अपनी कही गई बात याद है या नहीं? झूठ मत बोलिएगा - आप यह कहें थे की नहीं टीचरों को पैसा देने और बहाली के लिए अपने बाप के पास से पैसा लाएगा अब अपाने देख लिया न कहां से हुआ ?