Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
25-Oct-2023 05:03 PM
By First Bihar
PATNA: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि जेडीयू ने कांग्रेस से पांच सीटे मांगी थी लेकिन जब बात नहीं बनी तो जेडीयू ने मध्य प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया। मध्य प्रदेश में जेडीयू की जोर आजमाइश पर बीजेपी ने हमला बोला है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने नीतीश को उनकी औकात दिखा दी।
मध्य प्रदेश चुनाव में जेडीयू द्वारा पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारने पर सम्राट ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू पर जोरदार हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता दल यूनाईटेड की राजनीतिक हैसियत बिहार में ही नहीं है तो मध्य प्रदेश में इन लोगों को कौन पूछ रहा है। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘घमंडिया गठबंधन के स्वार्थी साझेदारी का खूबसूरत नमूना बना मध्यप्रदेश! कांग्रेस ने सपा के बाद जदयू वालों को पकड़ाया ठेंगा। गठबंधन ना करके दिखाई नीतीश कुमार को उनकी औकात’।
बता दें कि नीतीश की पार्टी जेडीयू ने मध्य प्रदेश चुनाव में अपनी दावेदारी ठोंक दी है। जेडीयू ने मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से पांच सीट देने की मांग की थी. कांग्रेस ने जब कोई नोटिस नहीं लिया तो जनता दल यूनाइटेड ने अपने दम पर मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। जेडीयू ने मध्य प्रदेश में पांच उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। अभी और भी सीटों पर जेडीयू उम्मीदवार घोषित करेगी। विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर विपक्षी गठबंधन में सिर फुटौवल को लेकर सियासत तेज हो गई है।