गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
17-Dec-2023 04:26 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार के बाद I.N.D.I.A में शामिल दल गठबंधन का नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपने की मांग करने लगे हैं। गठबंधन में शामिल जेडीयू और आरजेडी के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम पद के लिए सर्व गुण संपन्न बता रहे हैं तो वहीं खुद कांग्रेस की महिला विधायक ने पिछले दिनों शीर्ष नेतृत्व से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नेतृत्व सैंपने की मांग कर दी थी हालांकि बिहार कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश की पीएम पद की दावेदारी को सीरे से नकार दिया है।
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पीएम पद की दावेदारी को नकारते हुए कहा है कि इसकी जानकारी नहीं है कि इसकी परीक्षा कहां हुई और नीतीश कुमार को कौन नंबर दे रहा है लेकिन नीतीश कुमार बड़े लीडर हैं इसमें किसी को कहां संशय है। नेतृत्व कौन करेगा और नेता कौन होगा, ये सब चीजें को-ऑर्डिनेशन कमेटी में तय होती हैं। गठबंधन के लीडर कौन बनेंगे ये क्षेत्रीय स्तर पर तय नहीं होता है। लोकसभा चुनाव की तैयारी कैसे करनी है इसको लेकर दिल्ली में कांग्रेस को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हो चुकी है और पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है।
वहीं डीएमसीएच में डॉक्टरों की शराब पार्टी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री इस पर एक्शन ले रहे हैं जिसने भी यह काम किया है उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं बीजेपी द्वारा आरोप लगाने पर अखिलेश सिंह ने कहा कि जब शराबबंदी कानून लागू हुई उस वक्त बीजेपी सरकार में थी उसने विरोध तो किया नहीं था। अब जब सत्ता से बाहर गो गए हैं तो तरह तरह की बातें कर रहे हैं।