ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / हार के बाद कांग्रेस का आरोप, 20 विधायकों को हराया गया.. CM...

हार के बाद कांग्रेस का आरोप, 20 विधायकों को हराया गया.. CM आवास से हुआ हस्तक्षेप

11-Nov-2020 01:22 PM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा आरोप लगाया है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि सीएम आवास से हस्तक्षेप हुआ. जिसके कारण कांग्रेस के 20 विधायक चुनाव हार गए हैं. लेकिन देश की जनता देख रही हैं.

जीती हुई सीटों पर हराया गया

अखिलेश सिंह ने कहा कि हमलोग चुनाव में गए थे तो देखा था कि बदलाव की कितनी लहर थी. लेकिन मतगणना के दिन शाम 4 बजे के बाद बीजेपी बिहार के नेतृत्व करने वाले  सुशील कुमार मोदी, नित्यानंद राय भूपेंद्र यादव समेत कई नेता सीएम आवास में जाकर काउंटिंग को स्लो करा दिया.  अखिलेश सिंह ने कहा कि हमारे  कई उम्मीदवार चुनाव जीत गए थे. लेकिन उसके बाद भी उनको बैठाकर प्रमाण पत्र नहीं दिया गया. रिपोल में हराया हुआ दिखाया गया. यहां जनमत का अपहरण किया गया है. चुनाव आयोग भी ऐसे समय में कोई एक्ट नहीं किया है. हिलसा के सीट पर राजद के उम्मीदवार जीत चुके थे. मगर उसे हारने का काम किया गया. हिलसा, किशनगंज, टेकारी जैसे जीते हुए सीटों पर उम्मीदवार को हराने का काम किया गया है. इन तमाम गतिविधियों पर चुनाव आयोग का एक्शन न लेना सही नहीं है. 

प्रेमचंद्र मिश्रा का आरोप

कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि सत्ता पक्ष के द्वारा जनमत की चोरी की गई है. जनता ने जदयू को जितनी सीटें दी है. उससे साफ पता चलता है कि जनता उसे पसंद नहीं कर रही है. आरजेडी सभी परिस्थितियों पर नजर बनाई हुई है और हम उनके निर्देश का इंतजार कर रहे हैं. ईवीएम की गड़बड़ी करने पर हम इस बार सवाल नहीं उठा रहे हैं. इस बार कम मार्जिन से महागठबंधन के जीतने वाले कैंडिडेट को हराने का काम किया गया है. नीतीश कुमार और नैतिकता की बात हमेशा करते हैं.