Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
25-Jan-2022 12:18 PM
DELHI : उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है. प्रियंका गांधी ने भले ही उत्तर प्रदेश में पार्टी की चुनावी कमान को संभाल रखा है. लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस छोड़कर दूसरे दलों में जाने वाले नेताओं की फेहरिस्त कम नहीं हो रही है. हाल यह है कि कांग्रेस ने यूपी विधानसभा के लिए जिसे स्टार प्रचारक बनाया अब वह बीजेपी का दामन थामने जा रहे हैं. बता दें कांग्रेस के दिग्गज नेता आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. वह आज दोपहर तीन बजे में बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. आपको बता दें कि सोमवार को कांग्रेस में स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की थी. उसमें आरपीएन सिंह का नाम भी शामिल था.
फिलहाल इस पर अभी RPN सिंह की तरफ से कोई आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है. लेकिन कांग्रेस ने कल जारी की गई जो स्टार कैंपेनर वाली लिस्ट में आरपीएन सिंह को भी शामिल किया गया है. बता दें बीजेपी में RPN सिंह के आने की चर्चा काफी समय से चल रही थी. वही खबर है कि अगर BJP में RPN सिंह आते है तो बीजेपी उनको स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट से चुनाव लड़वा सकती है.
आपको बता दें कि RPN सिंह पिछड़ी जाति सैंथवार-कुर्मी से आते हैं. पूर्वांचल में सैंथवार जाति के लोगों की संख्या अच्छी खासी है. कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया इसमें खास खास इलाके हैं. पूर्वांचल में आरपीएन सिंह का अपना भी मजबूत होल्ड है. 10 फरवरी को होने वाले इस यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को ही पहले चरण के स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट जारी की है. जिसमें कुल 30 नेताओं को स्टार कैंपेनर्स बनाया गया था. इस लिस्ट में RPN सिंह के साथ साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद, राज बब्बर, सचिन पायलट, कन्हैया कुमार का भी नाम शामिल है.
बता दें कि यूपी में 403 सीटों पर कुल सात चरणों में मतदान होने वाला है. जिसमें पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा और इसकी शुरुआत पश्चिमी यूपी से होगी. और दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी, तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी, चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, 5वें चरण का मतदान 27फरवरी, छठे चरण का मतदान 3 मार्च और 7 वें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा. इसके बाद वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी.