TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
11-Feb-2024 04:07 PM
By First Bihar
PATNA: कल यानी सोमवार को विधानसभा में नीतीश सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है। इसको लेकर बिहार की सियासत गर्म है। नई सरकार के गठन के बाद कांग्रेस ने अपने 16 विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट कर दिया था जो आज शाम पटना पहुंच जाएंगे। कांग्रेस के सभी विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले तेजस्वी यादव के आवास में नजरबंद रखा जाएगा। कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरव जो हैदराबाद नहीं गए थे वे तेजस्वी आवास पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों कांग्रेस विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किया गया था।
कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरव ने कहा है कि कहीं कोई दिक्कत की बात नहीं है। क्या खेला होने वाला है ये तो शीर्ष नेतृत्व के लोग ही बता सकते हैं, हमलोगों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। फ्लोर टेस्ट में मूल महागठबंधन जो है वह ठीक ठाक है, बाकी क्या होना है नहीं होना है इसकी बहुत जानकारी हमारे पास नहीं है। इसके बारे में तेजस्वी यादव या कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ही बता सकते हैं।
उन्होंने फ्लोर टेस्ट में खेला के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रयास तो हर कोई करता है। निश्चित रूप से शीर्ष नेतृत्व इसको लेकर प्रयासरत होगा। हम सिर्फ इतना ही कह सकते हैं कि महागठबंधन के जितने घटक दल हैं वह पूरी तरह से एकजुट है। उन्होंने कहा कि बहुत अफवाह उड़ गया था जिसके बाद विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट कर दिया गया था। हर पार्टी चाहती है कि अपने विधायकों को संगठित रखे और इसमें कोई बुराई नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रति इतना ज्यादा अफवाह उड़ाया गया, इसलिए कांग्रेस नेतृत्व ने कदम उठाया और अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिए कांग्रेस विधायकों को हैदराबाद भेज दिया गया था। आज सभी विधायक पटना पहुंच जाएंगे। बता दें कि कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरव बीमार होने की वजह से हैदराबाद नहीं गए थे लेकिन अब जब सभी कांग्रेस विधायकों को तेजस्वी के आवास में नजरबंद किया जाना है तो सबसे पहले वे तेजस्वी यादव के सरकार आवास पहुंच गए हैं।