बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
14-Mar-2024 05:34 PM
By First Bihar
RANCHI: झारखंड के बड़कागांव से कांग्रेस सांसद अंबा प्रसाद मुश्किलों में घिरती दिख रही हैं। अवैध खनन, जमीन और लेवी से जुड़े मामले में ईडी ने लगातार दो दिनों तक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के करीब 20 ठिकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान ईडी ने कांग्रेस विधायक के घर से 35 लाख कैश बरामद किया है। इसके अलावा कई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज भी ईडी के हाथ लगे हैं।
ईडी ने अंबा प्रसाद और योगेंद्र साव के ठिकानों पर हुई छापेमारी की जानकारी दी है। ईडी ने कहा है कि अंबा प्रसाद और योगेंद्र साव के ठिकानों के ठिकानों से छापेमारी के दौरान अवैध बालू खनन, लेवी वसूली, जमीन पर जबरन कब्जा करने से जुड़े के कई दस्तावेज मिले। ईडी बरामद दस्तावेजों की जांच कर रही है।
छापेमारी के दौरान कई डिजीटल डिवाइस, सर्किल ऑफिस और बैंकों के नकली टिकट, हाथ से लिख गई डायरियां और रसीद मिले हैं। कई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज मिले है जिन्हे ईडी ने जब्त कर लिया है। ईडी की कार्रवाई को लेकर अंबा प्रसाद ने हमला बोला है और कहा है कि दो दिन तक उनके ठिकानों पर हुई छापेमारी के दौरान उन्हें प्रताड़ित किया गया।