ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले

Home / news / इस कांग्रेस MLA के घर में बनता है मिट्टी के चूल्हे पर खाना,...

इस कांग्रेस MLA के घर में बनता है मिट्टी के चूल्हे पर खाना, घर में आज भी जलता है लालटेन

02-Jan-2020 02:09 PM

RANCHI: बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद और उनके मां और पिता भी कई बार विधायक और झारखंड सरकार में मंत्री रह चुके हैं. लेकिन आज भी अंबा प्रसाद के घर में मिट्टी के चूल्हे पर ही खाना बनता हैं. यही नहीं उनके घर में आज भी लालटेन जलता है. खुद मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते हुए अंबा अपनी दादी के साथ दिख रही हैं. अंबा नए साल के मौके पर अपने कार्यकर्ताओं को खाना खुद बनाकर खिलाई.


news image

फोटो सोशल मीडिया में वायरल

अंबा ने खाना बनाने का फोटो खुद सोशल मीडिया में शेयर किया है. इस दौरान लिखा है कि ‘’ आप सभी मेरे दादा दादी,चाचा चाची,और मेरे छोटे बड़े भाई बहन एवं मेरे दोस्तों तथा साथियों तथा माता-पिता स्वरूप आप सभी लोगों को नए साल की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ये साल आपके और आपके परिवार के लिए अपार खुशियां लेकर आए.’’ अंबा प्रसाद झारखंड के सबसे कम उम्र की महिला विधायक हैं. जीत के बाद से वह चर्चा में बनी हुई हैं.


news image

मां-पिता पर कई केस, जेल में हैं बंद

अंबा प्रसाद विधायक बनने से पहले वह वकालत करती थी. हजारीबाग कोर्ट में अंबा ने पिता योगेंद्र साहू और मां निर्मला देवी के कई केसों को खुद लड़ रही हैं. अंबा के पिता योगेंद्र साहू 2009 में कांग्रेस के टिकट पर बड़कागांव से चुनाव जीते थे. योगेंद्र पर 24 से अधिक केस दर्ज है. जिसमें रंगदारी, हत्या समेत कई गंभीर आरोप है. जिसके कारण उनको जेल जाना पड़ा. मां निर्मला 2014 में चुनाव में खड़ी हुई और विधायक बनी. निर्मला पर भी केस दर्ज है. जिसके बाद दोनों को जेल हो गया. फिर अंबा यहां से चुनाव लड़ी और जीती.


news image


पहली बार में ही दिग्गजों को हराया

अंबा पहली बार में ही बीजेपी के कई बार विधायक रह चुके लोकनाथ महतो और आजसू से कई बार चुनाव लड़ चुके रौशन लाल चौधरी को हराया हैं. इन दोनों प्रत्याशियों का अंबा के पिता और मां से भी चुनावी मैदान में मुकाबला हो चुका हैं. योगेंद्र हेमंत सोरेन की सरकार में कृषि मंत्री भी रह चुके हैं. बता दें कि विधानसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की है. जिसमें अंबा प्रसाद भी एक हैं.