ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा

Home / news / बेचैन हैं भूपेंद्र यादव, अजित शर्मा ने कहा- कुछ दिन पहले कांग्रेस टूट...

बेचैन हैं भूपेंद्र यादव, अजित शर्मा ने कहा- कुछ दिन पहले कांग्रेस टूट रही थी, आज राजद तोड़ रहे हैं

11-Jan-2021 05:14 PM

PATNA : बिहार बीजेपी के सुपर बॉस माने जा रहे भूपेंद्र यादव के राजद में टूट वाले बयान पर कांग्रेस पार्टी के विधायक दल के नेता अजित शर्मा ने एक बड़ा बयान दिया है. अजित शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भूपेंद्र यादव घबड़ाये हुए हैं. इसलिए वे ऐसा बयान दे रहे हैं.


राजद में बड़ी टूट की बात बोलकर रविवार को सियासी हलचल पैदा करने वाले भूपेंद्र यादव को कांग्रेस पार्टी ने जवाब दिया है. अजित शर्मा ने कहा कि परिवारवाद का कोई असर नहीं है. विधानसभा चुनाव में राज्य की पूरी जनता महागठबंधन के साथ थी. उन्होंने कहा कि भूपेंद्र यादव घबड़ाये हुए हैं. कुछ दिन पहले कहा गया कि कांग्रेस पार्टी टूटने वाली है, अब कह रहे हैं कि राजद टूटने वाली है. एक बात समझ लीजिये कोई भी पार्टी टूटने वाली नहीं है. समय का इंतजार कीजिये कि वो कैसे सरकार चलाते हैं.


अजित शर्मा ने आरोप लगाया कि बिहार चुनाव के दौरान गिनती में कई जगह गड़बड़ी की गई.  बिहार चुनाव में अगर गड़बड़ियां नहीं होतीं तो राज्य में महागठबंधन की सरकार बनती. प्रशासनिक अधिकारियों ने ये गड़बड़ियां की. देखना है कि सरकार आखिरकार कैसे 19 लाख बेरोजगारों को नौकरी देती है.


दरअसल बीजेपी की बैठक में रविवार को भूपेंद्र यादव ने कहा कि RJD वाले इनदिनों बहुत नासमझी वाली बातें कर रहे हैं. मैं स्पष्ट तौर पर कह रहा हूं कि आरजेडी में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो वहां घुट रहे हैं. वे महसूस कर रहे हैं कि परिवारवाद से मुक्ति मिलनी चाहिये. खरमास खत्म होने का इंतजार कीजिये. परिवारवाद की राजनीति से उब चुके लोग सामने आयेंगे. आरजेडी अपनी पार्टी बचा ले. बाकी सब हम देख लेंगे. भूपेंद्र यादव ने कहा कि संक्रांति आ रही है इसलिए वे फिलहाल चुप हैं. साफ है भूपेंद्र यादव ने संकेत दिया कि संक्राति के बाद आरजेडी में टूट होगी.