ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / विधानसभा में मंत्री-विधायक में भिड़ंत.. अजीत शर्मा के विधायक फंड बढ़ाने की मांग...

विधानसभा में मंत्री-विधायक में भिड़ंत.. अजीत शर्मा के विधायक फंड बढ़ाने की मांग को सरकार ने किया ख़ारिज

26-Mar-2022 11:14 AM

PATNA: बिहार विधानसभा में आज फिर हंगामा हो गया. विधायक फंड बढ़ाने की मांग को लेकर मंत्री विजेंद्र यादव और कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा में बहस हो गई. दरअसल, राजद विधायक रामबली यादव ने पूछा कि क्या सरकार विधायकों द्वारा अनुशंसित राशि बढ़ाने का विचार रखती है ? 


राजद विधायक ने कहा कि अभी विधायक तीन करोड़ की राशि से विकास योजनाओं की अनुशंसा कर सकते हैं. लेकिन यह राशि काफी कम पड़ रही है. अगर हम सभी गांवों पर राशि खर्च करेंगे तो यह राशि प्रति गांव 20 हजार रू पड़ेगी. ऐसे में सरकार विधायक निधि बढ़ाने पर विचार करे.


वहीं कांग्रेस विधायक अजित शर्मा ने भी निधि बढ़ाने की मांग की. इस पर सरकार की तरफ से योजना एवं विकास विभाग के मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि अभी इस राशि को बढ़ाने का विचार नहीं है. गांवों के विकास के लिए पंचायत से लेकर अन्य योजनाओं में राशि भेजी ही जाती है. विधायक निधि इसलिए दिया जाता है कि ताकी विधायक अपने स्तर कहीं अगर कमी दिखती है तो उस काम की सिफारिश कर सकें.