ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / ‘कांग्रेस, लालू और नीतीश सब दिन से आतंकवाद के साथी’ महागठबंधन पर गिरिराज...

‘कांग्रेस, लालू और नीतीश सब दिन से आतंकवाद के साथी’ महागठबंधन पर गिरिराज सिंह का बड़ा हमला

19-Oct-2023 11:56 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर महागठबंधन पर हमला बोला है। बेगूसराय पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस, लालू और नीतीश सब दिन से आतंकवाद के समर्थक रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार तुष्टिकरण की नीति अपना कर राज्य के हिंदुओं से भेदभाव कर रही है।


गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस, लालू और नीतीश सब दिन से आतंकवाद के साथ रहे हैं। चाहे वह जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकवाद हो और चाहे हमास के आतंकी हों, ये लोग वोट के लिए आतंकियों के साथ रहते हैं। यह दुर्भाग्य है देश का कि आतंकवाद को गुड और बैड अतंकवाद से परिभाषित किया जाता है, लेकिन लोगों को पता होना चाहिए कि आतंकवाद की कोई जात नहीं होती है अगर होता तो आतंकवाद हमेशा बैड ही होता है।


उन्होंने कहा कि बिहार में जातीय गणना के आंकड़ों में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि ‘मोर सैयां भए कोतवाल तो डर काहे का’। मुसलमानों की आबादी को 18 फीसदी दिखा दिया गया है और मुसलमानों को जातियों के आधार पर आरक्षण भी दिया जा रहा है और हिंदुओं को टुकड़ों में बांट दिया। हिंदू को जाति में बांटकर वोट लेंगे और मुसलमानों को आरक्षण भी देंगे और उनकी संख्या को एकसाथ दिखाएंगे, यही तुष्टिकरण है।


वहीं ओवैसी के ह कहने पर कि मुसलमानों की संख्या बढ़ी है तो उनकी भागीदारी भी बढ़नी चाहिए, इसपर गिरिराज सिंह ने कहा कि ओवैसी तो जिन्ना की भाषा बोल रहे हैं। ओवैसी बहुत मुसलमानों के मसीहा बनते हैं, अगर मुसलमानों की आबादी बढ़ गई है तो ओवैसी एलान करें कि अब कोई मुसलमान अल्पसंख्यक नहीं है। 


गिरिराज ने कहा कि सरकार की तुष्टिकरण के कारण जिस इलाके में मुसलमानों की संख्या अधिक है वहां से हिंदुओं की बेटियां गायब हो रहे हैं। नीतीश कुमार वोट की राजनीति करते हैं। कभी हिंदुओं की छुट्टी रद्द कर देते हैं तो कभी हिंदुओं की बेटी गायब हो जाती है। उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन जांच करे तो मुसलमानों के गांव में बांग्लादेशी और रोहंगिया का जखीरा मिलेगा।