ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Home / news / कांग्रेस को ITAT से बड़ा झटका, बैंक खातों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई...

कांग्रेस को ITAT से बड़ा झटका, बैंक खातों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई रोकने की याचिका खारिज

08-Mar-2024 06:02 PM

By First Bihar

DELHI: आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी) से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। आयकर अपीलीय प्राधिकरण ने कांग्रेस की उस अपील को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने पार्टी के बैंक खातों पर आयकर विभाग की तरफ से की जा रही कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी।


दरअसल, आयकर विभाग ने कांग्रेस और यूथ कांग्रेस से जुड़े चार बैंक खातों को फ्रीज कर दिया था। आयकर विभाग ने 210 करोड़ की रिकवरी मांगी है। कांग्रेस को यह रकम पैनल्टी के तौर पर आयकर विभाग को देना होगा। आयकर विभाग की इस कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए कांग्रेस ने आयकर अपीलीय प्राधिकरण में अपील की थी, लेकिन आईटीएटी कांग्रेस की अपील को खारिज कर दिया है।


कांग्रेस की तरफ से वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा ने आईटीएटी से आदेश पर 10 दिनों के लिए स्टे लगाने की मांग की ताकि वे हाईकोर्ट में अपील दायर कर सकें हालांकि, न्यायाधिकरण ने यह कहते हुए याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया कि उन्हें इस तरह के आदेश पारित करने का अधिकार नहीं है। बता दें कि पूरा मामला 2018-2019 के इनकम टैक्स रिटर्न से जुड़ा है। आयकर विभाग ने कांग्रेस से पैनल्टी के तौर पर 210 करोड़ की रिकवरी मांगी है।