ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

कांग्रेस को एक दिन में दो बड़े झटके, मिलिंद देवड़ा के बाद अब इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस को एक दिन में दो बड़े झटके, मिलिंद देवड़ा के बाद अब इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

14-Jan-2024 12:19 PM

By First Bihar

DESK: राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने से पहले कांग्रेस को डबल झटका लगा है। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता मिलिंद देवड़ा के बाद अब असम में कांग्रेस के बड़े नेता ने पार्टी को गुड बाय बोल दिया है। राहुल गांधी की यात्रा से पहले इन दोनों नेताओं के इस्तीफे को पार्टी के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।


दरअसल, कांग्रेस को सबसे पहला झटका मुंबई में लगा है, जहां पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। 47 वर्षीय मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से 55 साल पुराना रिश्ता तोड़ दिया है। इसके तुरंत बाद असम में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका तब लगा जब असम में अपूर्ब भट्टाचार्य ने कांग्रेस के सचिव पद से इस्तीफा दे दिया। वे एक दशक से ज्यादा समय तक कांग्रेस में रहे। राहुल गांधी की यात्रा से पहले असम में कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा है।


बता दें कि असम में कांग्रेस लगातार झटके लग रहे हैं। कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। साल 2023 के नवंबर महीने में असम कांग्रेस के दो प्रमुख नेताओं ने हाथ का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। राहुल गांधी की न्याय यात्रा महाराष्ट्र और असम से भी निकलेगी। दोनों राज्यों में दो बड़े नेताओं के पार्टी से इस्तीफा देने को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।