ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / कांग्रेस को बड़ा झटका- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे ने कांग्रेस से तोड़ा...

कांग्रेस को बड़ा झटका- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे ने कांग्रेस से तोड़ा रिश्ता जदयू में होंगे शामिल

02-Dec-2021 10:26 AM

PATNA : बिहार के सियासत से बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के बेटे  शुभानंद मुकेश जनता दल यूनाइटेड में शामिल होंगे. आपको बता दें कि पिछले दिनों ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह की मौत हुई थी. उनके निधन के बाद से मुकेश ने कांग्रेस पार्टी से रिश्ता तोड़ लिया.


आपको बता दें कि 2020 में अपने पिता की सीट से चुनाव लड़ा था. लेकिन पिता की मौत के बाद मुकेश कांग्रेस से रिश्ता तोड़ जेडीयू में शामिल होने का फैसला कर लिया. वहीं बिहार कांग्रेस अपनी मजबूती के लिए रोज एड़ी चोटी करने में जुटी है. कांग्रेस अपने मजबूती के लिए कन्हैया को अपने साथ जोड़ी थे. लेकिन बिहार में उनके पुराने कैडर उनका साथ छोड़ रहे हैं.


जानकारी के अनुसार कांग्रेस के नेताओं ने सदानंद सिंह के बेटे से मुलाकात कर उन्हें समझाने की काफी कोशिश की. लेकिन मुकेश बिहार में कांग्रेस की हो रही दुर्गति से पूरा मन बना चुके हैं. आपको बता दें कि सदानंद सिंह के रहते हुए भी मुकेश नीतीश कुमार की तरफदारी कर चुके हैं. भागलपुर में नीतीश कुमार उनके घर भी जा चुके हैं. वहीं पिछले चुनाव के पहले से ही यह चर्चा थी कि सदानंद सिंह भले ही कांग्रेस में रहे. लेकिन उनके बेटे का प्रेम नीतीश के प्रति बढ़ता जा रहा है.