सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
18-May-2022 11:24 AM
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर सियासी गलियारे से आ रही है। हार्दिक पटेल ने आखिरकार कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वे पिछले कुछ महीनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे। गुजरात चुनाव से ठीक पहले हार्दिक पटेल का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पिछले कई महीनों से अटकलें लगाई जा रही थी कि हार्दिक पटेल कांग्रेस से इस्तीफा देंगे।
हार्दिक पटेल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं, मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी, मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊंगा।
गौरतलब है कि हार्दिक पटेल को कांग्रस ने गुजरात का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था लेकिन पिछले कुछ महीनों से हार्दिक पटेल कांग्रेस नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। इस बीच उन्होंने कई बार कांग्रेस नेतृत्व के प्रति अपनी नाराजगी जताई थी। हार्दिक पटेल ने गुजरात कांग्रेस के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हार्दिक पटेल ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की थी।

