ब्रेकिंग न्यूज़

अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान

Home / news / बिहार सरकार के 5 लाख रिक्त पड़े सरकारी पदों को भरने के लिए...

बिहार सरकार के 5 लाख रिक्त पड़े सरकारी पदों को भरने के लिए युवा कांग्रेस ने लगायी ‘युवा पंचायत’

02-Sep-2020 05:47 PM

PATNA: पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल की अध्यक्षता में बिहारी बेरोजगार युवाओं के पंचायत का आयोजन किया गया। गुंजन पटेल ने बताया कि इस युवा पंचायत का प्रमुख उद्देश्य बिहार में रिक्त पड़े करीब 5 लाख सरकारी पदों पर तत्काल बहाली शुरू कराना है। उन्होंने बताया कि इस पंचायत में बीएसएससी, बीटीईटी, एसटीईटी, नर्स सहित कई अन्य संगठनों के अभ्यर्थी शामिल हुए। साथ ही साथ बीपीएससी सहायक अभियंता, पुस्तकालय अध्यक्ष एवं अन्य सरकारी नौकरी के अभ्यर्थियों ने भी इसे अपना समर्थन दिया है। 

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा के कांग्रेस बेरोजगारों, युवाओं, किसानों, शोषितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगामी विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में भी इनकी समस्याओं को प्रमुखता से स्थान देगी। गुंजन पटेल ने युवा पंचायत के साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में बेरोजगारी दर करीब 47 प्रतिशत है। हर सरकारी बहाली अटकी हुई है। कहीं परीक्षा नहीं हो रही तो कहीं न्यायालय में मामला अटका है। नीतीश और भाजपा सरकार ने मिलकर बिहारी युवाओं को हाशिये पर धकेलने का काम किया है। अब समय आ गया है कि सभी युवा साथी एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ें और बिहार युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित बिहारी युवा पंचायत महज इसकी एक शुरुआत है। 

इस मौके पर अन्य अभ्यर्थियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं और एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाकर साथ इस लड़ाई को आगे बढ़ाने का समर्थन दिया। इसके साथ ही साथ बिहारी युवा पंचायत को ऑनलाइन भी जन समर्थन मिला और देखते ही देखते ट्विटर पर यह पूरे देश भर में टॉप ट्रेंडिंग करने लगा। इस पंचायत में युवा अभ्यर्थियों के साथ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमित यादव, सह प्रभारी राजेश सन्नी, प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा यादव, ईशा यादव, पटना ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष बिट्टू यादव, पटना महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुकुल यादव प्रदेश महासचिव अभिषेक राज निशांत, अफराज साहिल प्रभात कुमार सहित दर्जनों युवा कांग्रेस के साथी मौजूद रहे।