NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
10-May-2021 09:04 AM
DESK: सोनिया गांधी की अध्यक्षता में आज कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक होगी। जिसमें 5 राज्यों में हुए चुनाव के नतीजों और कोरोना से बिगड़ते हालात पर चर्चा की जाएगी। आज सुबह 11 बजे कांग्रेस ने CWC की बैठक बुलाई है।
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब परफॉर्मेंस को लेकर कांग्रेस की मौजूदा अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चिंता जताई। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी इन नतीजों को स्वीकार करती है। चुनाव में हुई गलतियों को सुधारने के लिए हार की वजह पर कार्यसमिति की बैठक में समीक्षा की जाएगी। इसके अलावे इस बैठक में कोरोना संक्रमण को लेकर देश में बिगड़ते हालात पर भी चर्चा होगी।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को करारी हार झेलनी पड़ी है। पश्चिम बंगाल जैसे राज्य में देश की सबसे पुरानी पार्टी का खाता तक नहीं खुला। इसके अलावा असम में भी निराशा ही हाथ लगी है। कांग्रेस पार्टी ने कार्यसमिति की बैठक आज को बुलाई है। इस बैठक में हार की समीक्षा की जाएगी और कारणों का पता लगाया जाएगा। वही देश में कोरोना के हालात पर भी चर्चा की जाएगी।
Congress Working Committee (CWC) to meet on May 10 over Assembly election results and COVID-19 situation
— ANI (@ANI) May 8, 2021