बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
25-Mar-2023 05:22 PM
By SAURABH KUMARI
SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां कांग्रेस की पूर्व विधायक की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि एनएच-77 पर एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। बाइक पर तीन लोग सवार थे।
घटना सैदपुर थाना क्षेत्र के एनएच-77 पर उस वक्त हुई जब कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी व पूर्व विधायक भावना झा पटना से सीतामढ़ी पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थी। तभी एक बाइक सवार उनकी कार के सामने आ गया। बाइक पर तीन लोग सवार थे जिन्हें बचाने के चक्कर में कार बीच सड़क पर पलट गया। जिससे अफरा-तफरी मच गयी।
आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद कार में सवार सभी लोगों को सीतामढ़ी सदर अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में पूर्व विधायक भावना झा और बॉडीगार्ड बाल-बाल बच गये लेकिन उनके पीए और ड्राइवर को चोटे आई है। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
इस घटना की सूचना मिलते ही सीतामढ़ी के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा और कांग्रेस के कई नेता सदर अस्पताल पहुंचे और पूर्व विधायक भावना झा, घायल ड्राइवर और पीए से मिले और पूरी घटना की जानकारी ली। डीएम ने इस दौरान डॉक्टरों से बात कर उनके हालात का जायजा लिया और समुचित इलाज का निर्देश दिया।