ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Haryana Election Result: लालू के दामाद को मिली करारी हार, काम नहीं...

Haryana Election Result: लालू के दामाद को मिली करारी हार, काम नहीं आया राजद सुप्रीमों और तेजप्रताप यादव का चुनाव प्रचार

08-Oct-2024 02:03 PM

By First Bihar

DESK : हरियाणा में आ रहे चुनाव परिणाम में राजद सुप्रीमों लालू यादव को बड़ा झटका लग सकता है। राजद सुप्रीमों लालू यादव के दामाद चिरंजीव राव 18 हज़ार 22 वोट से पीछे चल रहे है। यहां बारह राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। जबकि यहां 19 राउंड की काउंटिंग होनी है। चिरंजीव की लड़ाई यहां भाजपा के लक्ष्मण सिंह यादव से हैं। यहां चिरंजीव राव हज़ारों वोटों से पीछे हो गए हैं। 


जानकारी के मुताबिक बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने भी चिरंजीव राव के लिए वीडियो जारी कर जनता से वोट देने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि मुझे पूरा भरोसा है कि चिरंजीव राव जीतकर फिर से विधानसभा पहुंचेंगे और अहिरवाल क्षेत्र के लोगों को उनका हक दिलाएंगे और हरियाणा में बनने जा रही कांग्रेस पार्टी की सरकार में अपनी बड़ा भूमिका निभाएंगे। लेकिन, यहां लालू की उम्मीद पर पानी फिरा है। 


वहीं, चिरंजीव राव का चुनाव प्रचार करने के लिए लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी रेवाड़ी गए थे। रेवाड़ी में बड़ी संख्या बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रवासी वोटरों के होने के कारण चिरंजीव को उम्मीद थी कि तेज प्रताप के चुनाव प्रचार में उतरने से उन्हें बड़ा फायदा होगा। तेज प्रताप ने चुनाव प्रचार के बाद भरोसा भी जताया था कि उनके बहनोई चिरंजीव राव को बड़ी जीत मिलेगी। यहां तक कि चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल में भी रेवाड़ी में कांग्रेस के लिए बढ़त की संभावना दिखी थी। हालांकि मतों की गिनती में सबकुछ भिन्न नजर आ रहा है।