पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
21-Jan-2024 05:36 PM
By First Bihar
DESK: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज आठवां दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत अरुणाचल प्रदेश के राजगढ़-होलोंगी इलाके से हुई। अरुणाचल प्रदेश और असम के बॉर्डर यह इलाका स्थित है। जहां से यात्रा आज असम से होकर गुजरी। असम के सोनितपुर जिले से जब यह यात्रा निकल रही थी तभी भीड़ ने राहुल गांधी की बस को रोक दिया जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी बस से नीचे उतर गये।
लेकिन राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें वापस बस में बैठने को कहा। इस दौरान भीड़ में मौजूद लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाते दिखे। इन लोगों को देखकर बस में बैठे राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस दी। तभी किसी ने अपने मोबाइल से फोटो बना लिया और फ्लाइंग किस का फोटो वायरल कर दिया।
बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज आठवां दिन है। राहुल गांधी ने आज असम सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार न्याय यात्रा में शामिल नहीं होने के लिए लोगों को धमका रहे हैं। मार्गों पर कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
राहुल गांधी विश्वनाथ असल के विश्वनाथ चरियाली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि कांग्रेस पार्टी आगामी चुनावों में भाजपा के खिलाफ भारी अंतर से जीत हासिल करेगी। यह राहुल गांधी की यात्रा नहीं बल्कि लोगों की आवाज उठाने की यात्रा है।राहुल गांधी की यात्रा नहीं है। यह लोगों की आवाज उठाने की यात्रा है। राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए हिमंत बिस्व सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार दिया।