परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
20-May-2023 09:26 PM
By First Bihar
DESK: कर्नाटक में नई सरकार के गठन के बाद सीएम सिद्धारमैया ने कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई। मंत्रिमंडल की बैठक में उन्होंने कांग्रेस की पांच गारंटी योजनाओं पर मुहर लगाई। इससे राज्य सरकार के बजट पर हर साल 50 हजार करोड़ का बोझ पड़ेगा। कांग्रेस की पांच गारंटी योजना के तहत हर घर की महिला को गृह लक्ष्मी योजना के तहत दो हजार रूपये दिये जाएंगे।
वही गृह ज्योति योजना के तहत प्रत्येक बीपीएल परिवार को 200 यूनिट तक फ्री बिजली दी जाएगी। अन्य भाग्य योजना के तहत बीपीएल परिवार क 10 किलो चावल, शक्ति योजना के तहत महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा मुहैया कराए जाएंगे। युवा निधि के तहत हर बेरोजगार ग्रेजुएट को दो साल तक 3 हजार रुपये प्रति महीने और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को 1500 रूपये प्रति महीने मिलेंगे।
कर्नाटक सरकार के इस फैसले के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जो हम कहते हैं उसे पूरा करते हैं। कर्नाटक सरकार की पहली मीटिंग में कांग्रेस की 5 गारंटी को मंजूरी मिल गयी है। राहुल गांधी ने कहा कि जो हम कहते हैं उसे पूरा करते हैं। पहला दिन, पहली कैबिनेट मीटिंग-कर्नाटक को दी हुई हमारी 5 गारंटी को मंजूरी मिल चुकी है। मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।