ब्रेकिंग न्यूज़

गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह

कांग्रेस के रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री, 7 दिसंबर को लेंगे शपथ, आज शाम इसका ऐलान करेगी कांग्रेस

05-Dec-2023 05:48 PM

By First Bihar

DESK: तेलंगाना के नये मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। रेवंत रेड्डी तेलंगाना के नये सीएम होंगे। 7 दिसंबर को वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि इस बात का आधिकारिक घोषणा कांग्रेस ने अभी नहीं किया है लेकिन आज शाम 7 बजे इसका ऐलान कांग्रेस कर सकती है। 


तेलंगाना में कांग्रेस की जीत के बाद रेवंत रेड्डी के सीएम बनने की चर्चा हो रही है। कांग्रेस की बैठक में सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने प्रस्ताव पारित किया था जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर यह फैसला छोड़ा है। तेलंगाना में कांग्रेस की जीत का श्रेय रेवंत रेड्डी को दिया जा रहा है। 


ऐसे में यह बात निकल कर सामने आ रही है कि आलाकामान ने रेवंत रेड्डी के नाम पर मुहर लगा दी है। कुछ ही देर में इस पर फैसला लिया जाएगा। बता दें कि तेलंगाना में कांग्रेस को 64 सीटों के साथ बहुमत मिला है। जबकि भाजपा को 8 और बीआरएस को 39 सीटें मिली हैं। तेलंगाना में अब कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस के रेवंत रेड्डी तेलंगाना के नए सीएम के रूप में 7 दिसंबर को शपथ ग्रहण लेंगे।