BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विस के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह का तबादला, चुनाव में निभा रही थी रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी जिमीदारी बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
17-Jan-2022 09:33 PM
DESK: कांग्रेस के एक प्रदेश अध्यक्ष के बयान ने देश भर में सियासी पारा गर्म कर दिया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रदेश अध्यक्ष ये कहते हुए सुने जा रहे हैं-मैं मोदी को मार सकता हूं औऱ उसे गाली भी दे सकता हूं. वैसे जब सियासी तूफान मचा तो कांग्रेसी नेता सफाई देने में जुट गये हैं।
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष का बयान
ये मामला महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक नाना पटोले का है. नाना पटोले महाराष्ट्र के भंडारा जिले के दौरे पर गये थे. वहां अपने समर्थकों से बात करते हुए उनका एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में नाना पटोले कह रहे हैं
“मैं 30 वर्षों से राजनीति में हूं. ये नेता लोग 5 साल में अपनी एक पीढ़ी का उद्धार कर लेते हैं. मैं इतने वर्षों से राजनीति कर रहा हूं, परंतु एक स्कूल मेरे नाम पर नहीं है. जो भी मदद मांगने आया उसे हमेशा मदद की है. इसलिए मैं मोदी को मार सकता हूं और उसे गाली भी दे सकता हूं. इसीलिए मोदी मेरे खिलाफ यहां प्रचार करने भी आया."
नाना पटोले का ये वीडियो थोड़ी देर में ही वायरल हो गया. उसके बाद बीजेपी ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया. बीजेपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने अपने सभी जिलाध्यक्षों को पटोले के खिलाफ आक्रामक होने का निर्देश दिया है. चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि उनकी पार्टी इसके बर्दाश्त करने वाली नहीं है. उधर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ये सोंचने का विषय है कि कांग्रेस को राजनीतिक दल कहा जाए या फिर दहशत फैलाने वाला संगठन. कांग्रेस सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर और कह रही है. कांग्रेसी सरकार ने पाकिस्तान के सीमा के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को 20 मिनट तक रोक कर रखवाया.
फंसे प्रदेश अध्यक्ष की दिलचस्प सफाई
मामला बढ़ते देख कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने सफाई दी है. वह भी दिलचस्प है. उन्होंने मीडिया से कहा “मेरे क्षेत्र में मोदी नाम का एक स्थानीय गुंडा लोगों को परेशान कर रहा है. लोगों ने उसके बारे में मुझसे शिकायत की थी. मैं उसी मोदी के बारे में बोल रहा था. उसका वीडियो बनाकर मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है.” पटोले ने कहा कि मैं एक बार फिर से साफ करना चाहता हूं कि मैंने वहां जो कुछ भी कहा, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में नहीं बल्कि मोदी नाम के लोकल गुंडे के बारे में कहा था.