ब्रेकिंग न्यूज़

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति मोबाइल पर लड़के से बात करने की सजा: सनकी बाप ने बेटी को मौत के घाट उतारा, हंसिया से काट डाला गला टॉप पर पहुंचने के लिए सख्ती! बिहार के इस रेल मंडल ने वसूला लाखों का जुर्माना, हजारों यात्रियों की जेब हुई ढीली IPL 2026 Captains List: 10 टीमों के कप्तान कौन, हार्दिक पांड्या, रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत समेत पूरी लिस्ट Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बुलाए गये दिल्ली, 17 अप्रैल से होने वाली गांधी संदेश यात्रा हुई स्थगित

13-Apr-2022 10:08 PM

PATNA: 17 अप्रैल से बिहार में होने वाली गांधी संदेश यात्रा स्थगित हो गयी है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस की प्रस्तावित यात्रा को स्थगित किया गया है। 


वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा दिल्ली तलब किए गये हैं। मदन मोहन झा के दिल्ली पहुंचने के बाद अब कांग्रेस नेतृत्व को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि इस मामले पर कोई भी नेता कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।  


बता दें कि 17 अप्रैल से गांधी संदेश यात्रा की शुरुआत चंपारण से होनी थी। बिहार के चंपारण से शुरू होने वाली यह यात्रा कई क्षेत्रों से होते हुए  झारखंड और बंगाल पहुंचने वाली थी। लेकिन गांधी संदेश यात्रा शुरू होने से पहले ही स्थगित हो गयी। 


इससे पहले कांग्रेस आलाकमान ने बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को दिल्ली तलब किया गया। हालांकि यात्रा के स्थगित होने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस संबंध में कोई भी नेता कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। अब कांग्रेस नेतृत्व को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।