ब्रेकिंग न्यूज़

शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद अखिलेश सिंह आज पहुंच रहे पटना, ऐसे दिखाएंगे ताकत

प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद अखिलेश सिंह आज पहुंच रहे पटना, ऐसे दिखाएंगे ताकत

11-Dec-2022 07:20 AM

PATNA : बिहार कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अखिलेश प्रसाद सिंह आज पहली बार पटना पहुंच रहे हैं। अध्यक्ष बनाये जाने के बाद भी अखिलेश सिंह अबतक दिल्ली में ही हैं। आज वे पटना आएंगे और कार्यभार संभालेंगे। नये अध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने के मौके पर पार्टी की ओर से भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ–साथ दिल्ली से आ कई राष्ट्रीय नेता भी मौजूद रहेंगे।



अखिलेश प्रसाद के साथ बिहार के प्रभारी भक्त चरण दास, लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा भी पटना आ रहे हैं। पटना एयरपोर्ट पर ही कांग्रेस के ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जायेगा। अखिलेश सिंह और उनके साथ आय़े नेता सबसे पहले बेली रोड पर स्थित नेहरू पार्क जाकर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद अखिलेश सिंह का काफिला हड़ताली चौक, हाईकोर्ट मोड़, इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए डाक बंगला चौराहे के रास्ते गांधी मैदान बापू सभागार पहुंचेंगा। बापू सभागार में ही प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में समारोह का आय़ोजन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में आय़ोजित समारोह में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा , राज्य सरकार के मंत्री अफाक आलम और मुरारी गौतम के अलावा पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार और पार्टी के तमाम वरीय नेता मौजूद रहेंगे। 


 


बापू सभागार में आयोजित स्वागत समारोह के बाद अखिलेश सिंह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचकर अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। कांग्रेस मीडिया विभाग के संयोजक राजेश राठौड ने बताया कि अखिलेश सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पूरे राज्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और वे बड़ी तादाद में 11 दिसंबर को पटना आ रहे हैं।