केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
04-Nov-2022 10:21 AM
DESK : बड़ी खबर झारखंड से आ रही है, जहां शुक्रवार सुबह-सवेरे आयकर विभाग हरकत में आई है। आईटी की टीम कांग्रेस के दो विधायकों के घर छापेमारी कर रही है।राज्य के अलग-अलग जिले में ये रेड चल रही है। गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के साथ-साथ बोकारो-बेरमो विधानसभा के कांगेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के ठिकानों पर छापा मार रही है।
प्रदीप यादव के गोड्डा स्थित आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। आईटी की टीम आज यानी शुक्रवार सुबह 5 बजे से ही छापेमारी कर रही है। प्रदीप यादव के घर के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा बोकारो-बेरमो विधानसभा के कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के ठिकानों पर भी आयकर विभाग की रेड जारी है। आयकर विभाग की टीम पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के साथ-साथ बोकारो-बेरमो विधानसभा के कांगेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के ठिकानों पर छापा मार रही है। इसके अलावा आयकर विभाग की टीम कोयला व्यवयासी अजय सिंह के ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है।
आपको बता दें, प्रदीप यादव कभी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के करीबी थे। मरांडी के बीजेपी में अपनी पार्टी के विलय से पहले प्रदीप यादव कांग्रेस में चले गए थे। गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे से उनका 36 का आंकड़ा है। वो निशिकांत के खिलाफ लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके है जहां उनको हार का सामना करना पड़ा था। जय मंगल सिंह उर्फ़ अनूप सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह के बेटे है। राजेंद्र सिंह के निधन के बाद हुए उपचुनाव में वो कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधायक बने है। इरफ़ान अंसारी सहित कांग्रेस के तीन विधायकों के खिलाफ उन्होंने ही सरकार गिराने की साजिश का FIR दर्द कराया था जब बंगाल में इन तीनों विधायकों को कैश के साथ पकड़ा गया था।