अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
28-Dec-2022 09:16 PM
PATNA: कांग्रेस के 138 वां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। इस मौके पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने नीतीश कैबिनेट के विस्तार को लेकर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में जल्द कांग्रेस की भागीदारी बढ़ाई जाएगी।
इसे लेकर वे बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिल चुके है। कांग्रेस की हिस्सेदारी बढ़ाए जाने को लेकर उनसे बातचीत भी हो चुकी है। मंत्रिमंडल में कांग्रेस की हिस्सेदारी कम है यह बात उन्होंने भी स्वीकारी है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा भी था कि कांग्रेस की भागीदारी बढ़ेगी।
अखिलेश सिंह ने कहा कि महागठबंधन के सभी दलों की बातें को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुनते है। उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी पार्टी की भागीदारी बढ़ेगी। कांग्रेस की स्थापना दिवस के मौके पर दिल्ली, मुंबई, पटना सहित कई जगहों पर आज कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें कई कांग्रेस नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। इस मौके पर पार्टी के नेताओं ने अपनी-अपनी बातें रखी। पटना के सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने भी अपनी बातें रखी।
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था और इस आजादी में कांग्रेस की अहम भूमिका थी। आज देश जहां है उसमें कांग्रेस पार्टी के नेताओं का अमूल्य योगदान रहा है। आज की स्थिति में कांग्रेस पार्टी है उस स्थिति में हर जगह तनाव का वातावरण है। हर जगह महंगाई और बेरोजगारी का बोलबाला है।
अखिलेश सिंह ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी महंगाई और तनाव के वातावरण को कम करने के लिए देश में भाईचारा और आपसी सौहार्द्र को बढ़ाने के लिए जिस तरह से कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने 7 सितंबर से कन्या कुमारी से कश्मीर तक की यात्रा शुरू की। उसी तरह बिहार कांग्रेस पार्टी ने भी यह ने यह निर्णय लिया है कि आगामी 5 जनवरी से बिहार के बांका से साढे 1200 किलोमीटर की यात्रा करने जाएगी। हम लोग अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे को इस बात के लिए धन्यवाद देते हैं कि वह इस यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए बिहार आ रहे हैं।