ब्रेकिंग न्यूज़

BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश

बिहार के कांग्रेसियों का नया पैंतरा भी फेल, पॉलिटिकल माइलेज के लिए किया था आत्मदाह का एलान

बिहार के कांग्रेसियों का नया पैंतरा भी फेल, पॉलिटिकल माइलेज के लिए किया था आत्मदाह का एलान

11-Jul-2019 07:06 PM

By 2

PATNA: बिहार में कांग्रेस के नेताओं का हर पैंतरा फेल होता दिख रहा है। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से राहुल गांधी ने इस्तीफा क्या दिया बिहार के कांग्रेसियों ने पॉलिटिकल माइलेज के लिए स्टंटबाजी शुरू कर दी। लेकिन वक्त के साथ-साथ कांग्रेसियों का हर पैंतरा औंधे मुंह गिर रहा है। दरअसल पोस्टरबाजी में मास्टर बिहार कांग्रेस के कुछ नेताओं ने 11 जुलाई की दोपहर 1 बजे आत्मदाह का ऐलान किया था। इन नेताओं ने राजधानी की सड़कों पर जगह-जगह पोस्टर भी लगाए थे। इनकी मांग थी कि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहें। लेकिन आत्मदाह करने की समय सीमा निकलने के बाद इन नेताओं ने पैंतरा बदलते हुए अब दिल्ली चलो का नारा दिया है। बिहार प्रदेश के पूर्व सचिव सिद्धार्थ क्षत्रिय और इंजीनियर वेंकटेश रमन ने कहा है कि उन्होंने राहुल गांधी के मना करने पर आत्मदाह का फैसला बदल दिया है। अब यह नेता दिल्ली जाकर राहुल गांधी को मनाएंगे। आपको बता दें कि सिद्धार्थ क्षत्रिय वही कांग्रेसी हैं जो हर सियासी मुद्दे पर पोस्टरबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट