ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बालिका गृह से रिहा युवती ने सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार, परिजनों से बताया जान का खतरा Bihar News: बालिका गृह से रिहा युवती ने सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार, परिजनों से बताया जान का खतरा Bihar Budget Session : बिहार में बिजली बिल बकाएदारों के लिए राहत, ऊर्जा मंत्री ने इन चीजों में दी बड़ी छूट Patna Crime News: पटना में बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी; CCTV फुटेज आया सामने Patna Crime News: पटना में बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी; CCTV फुटेज आया सामने Bihar News: महोदय...आप हमारे अंगरक्षक हैं, भाजपा विधायक की यह बात सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके, हंसते हुए अध्यक्ष बोले- अंगरक्षक नहीं संरक्षक बोलिए... Bihar teachers : बिहार में शिक्षा सेवकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस काम के लिए मिलेंगे 10-10 हजार रुपये आर्थिक सहायता SUCCESS STORY: कौन है बिहार के गौतम कुमार? बिहार के खाने को दिलाई ग्लोबल पहचान, पीएम मोदी तक पहुंची थाली Padma Shri : हुजूर..आपको तो पद्मश्री मिलनी चाहिए, भाजपा विधायक की बात सुनकर गदगद हो गए स्पीकर, मंद -मंद मुस्कुराने लगे प्रेम कुमार Bihar Land Survey : ''कार्रवाई शब्द बेहद आसान लगता है ...', विधानसभा में बोले विजय कुमार सिन्हा- हम एक्शन नहीं लेते इनाम देते हैं ...

कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस आज, पार्टी को मजबूत रखने की शपथ के साथ निकाला गया तिरंगा मार्च

कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस आज, पार्टी को मजबूत रखने की शपथ के साथ निकाला गया तिरंगा मार्च

28-Dec-2020 11:38 AM

PATNA : आज के दिन यानी की 28 दिसंबर को कांग्रेस अपना स्थापना दिवस मना रही है. राजधानी पटना में भी पार्टी के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत पार्टी के तमाम नेता मौजूद रहें. 


स्थापना दिवस के मौके पर केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी के नेता-कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय में जमा हुए और पार्टी संगठन को मजबूत और एकजुट रखने की शपथ ली. इसके साथ ही थोड़ी देर में प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, विधानमण्डल दल के नेता अजित शर्मा के नेतृत्व में पटना की सड़कों पर तिरंगा मार्च भी निकाला गया. तिरंगा मार्च में नेताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ खूब नारेबाजी की. 


पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी. उन्होंने लिखा- 'देश हित की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है. आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं. जय हिंद!' वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत ख़राब रहने की वजह से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचीं और वहां उन्होंने झंडा फहराया.