ब्रेकिंग न्यूज़

शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

'कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा.. देशहित को नहीं समझती' भोपाल की रैली में गरजे पीएम मोदी

25-Sep-2023 12:55 PM

By First Bihar

DESK: मध्य प्रदेश और राजस्थान में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में सियासी बिसात बिछना शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश और राजस्थान दोनों ही राज्यों के दौरे पर हैं। भोपाल की रैली में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और उसकी तुलना जंग लगे लोहे से की।


रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश को देश का दिल का कहा जाता है। एमपी के लोगों ने हमेशा भरपूर आर्शीवाद दिया है। यह उत्साह दिखाता है कि भाजपा नई उर्जा से भर गई है। मध्य प्रदेश ने भाजपा को हमेशा आशीर्वाद दिया है। देश नई विकास यात्रा पर निकल गया है। मध्य प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस का कुशासन देखा है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की पहचान कुशासन थी।


प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब थी लेकिन बीजेपी ने मध्य प्रदेश को सुशासन दिया। राजस्थान में कांग्रेस ने बर्बादी ला दी है। मध्य प्रदेश को कांग्रेस के हाथों में नहीं जाने देना है। कांग्रेस के पास भविष्य की सोच ही नहीं बची है। कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा है, देशहित को नहीं समझती है। कांग्रेस खुद को बदलना नहीं चाहती है और नकारात्मकता फैलाती है। विकसित भारत के हर एक प्रोजेक्ट का विरोध कांग्रेस के नेता करते हैं।